गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

by | May 18, 2026 | International

May 18, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करने और भाजपा में शामिल होने से इनकार करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दीपक सिंगला एक बहादुर व्यक्ति हैं और देश के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि “संजीव अरोड़ा बेहद बहादुर और देशभक्त इंसान हैं, पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।”

आतिशी का आरोप- चुनावी डाटा चुराने के लिए कराई जा रही रेड

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा गोवा में अपनी संभावित हार से घबरा गई है और इसी वजह से “आप” नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

आतिशी ने दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चुनावी डाटा को हासिल करने के उद्देश्य से ईडी की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि “जिस तरह पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने ईडी के जरिए विपक्षी दलों को निशाना बनाया था, वही रणनीति अब गोवा में अपनाई जा रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की छापेमारी सिर्फ बड़े नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम कार्यकर्ताओं के घरों तक भी पहुंच चुकी है। आतिशी के मुताबिक भाजपा एजेंसियों के जरिए विपक्षी दलों का डाटा और चुनावी रणनीति हासिल करने की कोशिश कर रही है।

“देश के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा”

आतिशी ने कहा कि देश में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, रुपये की गिरती कीमत और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन केंद्र सरकार का पूरा ध्यान विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करवाने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार चाहे जितने नेताओं को गिरफ्तार कर ले, आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए काम करना बंद नहीं करेगी।”

मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने भी साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई और अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है।

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और एसीबी जैसी एजेंसियों के जरिए लगातार “आप” नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दीपक सिंगला के घर समेत दिल्ली और गोवा के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

गोवा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि जांच एजेंसियों की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch