
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर देहाती ईलाके से जुड़़ी हुई कारण कि जालंधर देहाती की पुलिस ने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख की अध्यक्षता में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और उनसे भारी मात्रा में नाज़ायज़ हथियार भी बरामद किए है।
इस संबंधी पत्रकारों को ज़ानकारी देते हुए एसएसपी देहाती हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ जियोना निवासी गांव मंडयाला, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लांबड़ा क्षेत्र में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जा रही है।
जिसके बाद देहाती सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली की टीम ने उक्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने और ज़ानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। हाल ही में ड्रग तस्करी के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी का आपराधिक गतिविधियों में लंबा इतिहास रहा है, जिसमें हथियार और ड्रग से जुड़े अपराध शामिल हैं। उसका नेटवर्क विदेश से सक्रिय हाई-प्रोफाइल अपराधियों से जुड़ा हुआ है, जिसमें जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल, जो इंग्लैंड से जबरन वसूली का रैकेट चलाने के लिए जाना जाता है, और पवन कुमार उर्फ पम्मा पाउडर शामिल हैं।
सुनील के जग्गा फुकीवाल और पम्मा पाउडर जैसे अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से भी संबंध हैं, जो कुख्यात अपराधी लांडा हरिके से जुड़े हैं, हथियारों की तस्करी, ड्रग तस्करी और जबरन वसूली से जुड़े एक व्यापक आपराधिक नेटवर्क का संकेत देते हैं। आगे के लिंक का पता लगाने और इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।








