Cyber गिरोह पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by | Sep 30, 2024 | Crime

Sep 30, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके तहत लुधियाना पुलिस ने गुवाहाटी से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 7 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 5.25 करोड़ रुपये नकद, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में सबसे बड़ी रिकवरी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”लुधियाना पुलिस ने असम पुलिस की मदद से एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस ने गुवाहाटी से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 7 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 5.25 करोड़ रुपये नकद, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पंजाब डीजीपी ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल समेत 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि पुलिस के इस बेहतरीन काम को देखते हुए लुधियाना कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम को महानिदेशक की सराहना डिस्क से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत उदाहरण स्थापित किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नियमित तौर पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल, साइबर क्राइम एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, एएसआई राज कुमार और परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल रोहित और सिमरनदीप सिंह की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इस अंतरराज्यीय ऑपरेशन में सहयोग के लिए असम के डीजीपी को भी धन्यवाद दिया है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch