तरनतारन में कांग्रेस को बड़ा झटका! नेता हरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

by | Oct 24, 2025 | Political

Oct 24, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

तरनतारन की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य और आज़ाद उम्मीदवार हरपाल सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेकर आप का दामन थाम लिया

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने हरपाल सिंह और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी की जन-हितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर अच्छे चरित्र वाले लोग बड़ी संख्या में हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, तलबीर गिल, विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों (गिद्दड़बाहा) और दविंदर सिंह लाडी ढोंस समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि “हरपाल सिंह जैसे जिम्मेदार और ईमानदार नेता का आम आदमी पार्टी में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। उनके आने से हरमीत संधू को और मजबूती मिलेगी।”

‘आप’ की नीतियों से प्रभावित हुए हरपाल सिंह
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद हरपाल सिंह ने कहा कि वह पार्टी की जनसेवा भावना और साफ-सुथरी राजनीति से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “तरनतारन शहर की सबसे बड़ी समस्या गंदगी के ढेर हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। हरमीत संधू ने मुझे आश्वासन दिया है कि जीतने के बाद यह मुद्दा प्राथमिकता पर हल किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि ‘आप सरकार’ नशे के मुद्दे पर भी सख्ती से काम कर रही है, और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। “मैं चाहता हूं कि पंजाब के रुके हुए काम पूरे हों और तरनतारन स्वच्छ व स्वस्थ बने,” उन्होंने कहा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch