सिविल अस्पताल के बाहर ऑटो चालक और पुलिस में विवाद, हंगामा

by | Feb 20, 2026 | News

Feb 20, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सिविल अस्पताल के बाहर ट्रैफिक को लेकर पुलिस और एक ऑटो चालक के बीच तीखी बहस हो गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई और माहौल गर्म हो गया।

ऑटो चालक ने कहा कि वह एक मरीज को अस्पताल छोड़ने आया था। मरीज को उतारकर जैसे ही बाहर निकला, पुलिस ने उसे रोक लिया। चालक का आरोप है कि दस्तावेज देखने के बाद पुलिस चालान काटने और ऑटो थाना-4 ले जाने लगी। उसने इसका विरोध किया। उसका कहना है कि चालान काटना अलग बात है, लेकिन बिना वजह ऑटो जब्त करना ठीक नहीं।

पुलिस का कहना है कि वन-वे जोन में ऑटो प्रतिबंधित हैं। चालक से कागज मांगे गए, लेकिन उसने मौके पर दस्तावेज नहीं दिखाए। ट्रैफिक इंचार्ज के अनुसार, उसे पहले चौक पर रुकने का इशारा किया गया था, पर वह नहीं रुका। बाद में पीछा कर रोका गया।

घटना की सूचना पर कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी कुलवंत ने कहा कि मरीज की स्थिति में आम तौर पर सख्ती नहीं की जाती। दोनों पक्षों के बीच काफी देर बहस चली। आखिर में पार्षद के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मॉडिफाई करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक की महिंद्रा थार का चौड़े (ओवरसाइज) टायर लगवाने के कारण चालान किया गया है। पुलिस ने वाहन मॉडिफिकेशन के उल्लंघन में...

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch