Airport पर महिला से मिले कारतूस, दिल्ली की फलाईट में करना था सफ़र

by | Jun 5, 2025 | Crime

Jun 5, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बठिंडा के सिविल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयरपोर्ट पर एक महिला के पास से 4 कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़ी गई महिला हरियाणा के जिला सिरसा की रहने वाली बताई जा रही है। महिला बठिंडा सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए आई थी।

जब शक के आधार पर सुरक्षा कर्मियों ने महिला के सामान की बारीकी से तलाशी ली, तो बैग में छिपे कारतूस देखकर एयरपोर्ट अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को कारतूसों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला के पास कारतूस कहां से आए और इनका क्या इस्तेमाल होना था। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बैंस ब्रदर्स का विवाद पहुंचा फायरिंग तक, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस बाल-बाल बचे

बैंस ब्रदर्स का विवाद पहुंचा फायरिंग तक, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस बाल-बाल बचे

  लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैंस ब्रदर्स में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की गाड़ी पर उनके बड़े भाई के बे सूत्रों के अनुसार, सिमरजीत सिंह बैंस अपनी डिफेंडर गाड़ी...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर हमला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर हमला

पंजाब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हनी सेठी की कार पर देर रात एक अज्ञात हथियारबंद युवक ने हमला कर दिया। यह घटना दिल्ली हाईवे पर तब घटित हुई जब हनी सेठी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ⚡ घटना की पूरी पड़ताल सूत्रों के...

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के देओल नगर के पास उदय नगर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। प्रॉपर्टी डीलर अजीत इंद्र सिंह पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना रात करीब 12:40 बजे हुई, जब अजीत अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर के बाहर निकले थे। ⚡ वारदात...

बड़ा राजनीतिक झटका: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार

बड़ा राजनीतिक झटका: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार

पंजाब की सियासत में नया मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के चर्चित विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह बड़ा कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले विधायक कुंवर विजय...

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch