
बड़ी खबर पंजाबी सिंगर के साथ जुड़ी हुई कारण कि कनाडा में स्थित मशहूर पंजाबी सिंगर AP ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है।
बताया ज़ा रहा है कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर आज ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग की यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। कनाडा में आज सुबह (भारतीय समय के अनुसार दोपहर) को कुछ गैंगस्टरों ने सिंगर घर के बाहर गोलियां चलाई है। इस दौरान घर का दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया ज़ा रहा है कि नामी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने इस फायरिंग की जिम्मेवारी ली है, बताया जा रहा है कि पंजाबी गायक का बीते दिनी ही एक गाना सलमान खान के साथ रिलिज़ हुआ है जिससे गुस्साए इस गैंग ने यह वारदात की है।








