स्व. बूटा सिंह पर नस्लवादी टिप्पणी को लेकर भड़के ‘आप’ नेता हरजी मान, कहा — राजा वड़िंग जैसे लोग उनके चरणों की धूल के बराबर नहीं

by | Nov 3, 2025 | Political

Nov 3, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब की राजनीति में विवाद उस समय गर्मा गया जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने देश के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह के बारे में आपत्तिजनक और नस्लवादी टिप्पणी की। इस बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान ने वड़िंग की टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि “राजा वड़िंग जैसे घटिया लोग स्व. बूटा सिंह के चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि किसी पर टिप्पणी करने से पहले वड़िंग को बूटा सिंह के संघर्ष और योगदान की जानकारी होनी चाहिए थी।

हरजी मान ने कहा कि स्व. बूटा सिंह ने गरीबी में संघर्ष करते हुए शिक्षा प्राप्त की और अपनी मेहनत के दम पर राजनीति में ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने खालसा कॉलेज, जालंधर से बीए की डिग्री ली, पत्रकारिता की और पंजाब के मुद्दों पर लिखकर पहचान बनाई। बाद में मास्टर तारा सिंह ने उन्हें अकाली दल से लोकसभा का टिकट दिया, जिसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए और अपने दम पर देश के गृह मंत्री, रेल मंत्री, बिहार के राज्यपाल और एससी आयोग के चेयरमैन बने।

हरजी मान ने कहा कि राजा वड़िंग की नस्लवादी टिप्पणी न केवल पंजाब के दलित समुदाय का अपमान है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि वड़िंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई पीढ़ी अब अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना भूल चुकी है, और यह मानसिकता पार्टी को और नीचे ले जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 129 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में जालंधर, लुधियाना समेत कई शहर प्रभावित हुए हैं। जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।...

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

शहर के जेपी नगर स्थित Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में 8वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के गेट नंबर-4 के...

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

जालंधर में मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शहर के नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में चेयरमैन लखबीर सिंह...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।...

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch