पंजाब पुलिस ने BKI के तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ठिकानों पर हमलों की साजिश नाकाम

by | Jul 20, 2025 | Crime

Jul 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह गिरफ्तारी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली की संयुक्त कार्रवाई में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और विदेश में बैठे BKI नेताओं के इशारे पर 1 अप्रैल को पटियाला के बादशाहपुर और 6 अप्रैल को हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमले किए थे।

DGP गौरव यादव ने इस सफलता की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों के पास से हैंड ग्रेनेड, .30 बोर व .32 बोर की पिस्टलें बरामद हुई हैं।

विदेशी आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव

जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल ग्रीस में बैठे मनु अगवान और मलेशिया में सक्रिय मनिंदर बिल्ला के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। इसके पीछे पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और ISI की भी भूमिका सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन आतंकियों को हथियार और फंडिंग कैसे प्राप्त हो रही थी।

सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह पंजाब में और भी पुलिस ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

SSOC मोहाली ने इस मामले में UAPA सहित कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं और एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch