यूपीएससी लैटरल एंट्री पर ‘आप’ ने कहा – भाजपा बाबासाहेब का संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है

by | Aug 22, 2024 | National

Aug 22, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए और फिर रद्द किए गए यूपीएससी लैटरल एंट्री स्कीम को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्तमंत्री ने हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा बाबासाहेब आंबेडकर का लिखा संविधान और देश की आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह ईटीओ और लालचंद कटारूचक एवं आप नेता पवन कुमार टीनू ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी पिछले कई सालों से लगातार यह कोशिश कर रही है कि किसी भी तरीके से आरक्षण को खत्म किया जाए।

हरपाल चीमा ने कहा कि मोदी सरकार का लैटरल एंट्री का फैसला रद्द करना सिर्फ दिखावा है। भाजपा ने चार राज्यों हरियाणा जम्मू-कश्मीर झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में नुकसान के डर से इस फैसले को वापस लिया है। उनके इरादे अभी भी वही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही लैटरल एंट्री से 63 से ज्यादा आईएएस स्तर के पदों पर नियुक्ति कर चुकी है। उन नियुक्तियों में भी आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया। अब वह दूसरी बार उसी तरह 45 और नियुक्तियां करना चाहते थे लेकिन दबाव के कारण रद्द करना पड़ा।

इससे पहले केंद्र सरकार ने आउटसोर्सिंग के जरिए सरकारी विभागों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी, चपरासी जैसे कई पदों पर आरक्षण खत्म कर दिया है। इसके अलावा भी कई आउटसोर्स भर्तियों आरक्षण खत्म कर दिया गया है। अब वह आईएएस जैसे अहम पदों पर भी आरक्षण खत्म कर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छीनना चाहते है।

चीमा ने केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी कंपनियों को निजीकरण किए जाने के फैसले को भी आरक्षण से जोड़ा और कहा कि पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने पेट्रोलियम, बैंकिंग, इंस्योरेंस सहित अन्य कई क्षेत्रों के 30 से ज्यादा सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया ताकि वहां आरक्षण खत्म हो सके। उनका मकसद दलितों और वंचितों और दबाना है। उन्होंने भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पिछड़े वर्ग के कोटा पर उठे सवालों और विश्वविद्यालयों में दलितों-पिछड़ों और आदिवासियों के हजारों खाली पदों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

भाजपा सुनियोजित तरीके से आरक्षण व्यवस्था पर हमला कर रही है – हरभजन सिंह ईटीओ

आप नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुनियोजित तरीके और सोची समझी रणनीति के तहत देश की आरक्षण व्यवस्था पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के शोषितों और वंचितों का संवैधानिक अधिकार खत्म करने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन हम इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे और किसी भी कीमत पर भाजपा को संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कानून यही है कि किसी भी तरह यह संविधान को बदल दिया जाए और जो सुख सुविधा गरीब जनता को मिलती थी उसको किसी भी तरीके से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में ये जो कहते थे कि हम 400 के पार जाएंगे। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर ये 300 के पार भी चले जाते तो अब तक वे संविधान को खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर देते। लेकिन लोगों ने इनको 240 पर ही समेट दिया।

उन्होंने कहा कि यह पोस्ट की रिक्रूटमेंट यूपीएससी के जरिए होनी थी और अगर यूपीएससी के जरिए रिक्रूटमेंट होगी तो वहां पर आरक्षण देना पड़ेगा। उन्होंने जो पहले 63 सीटो पर नियुक्तियां की उसमें एससी-एसटी लोग बाहर हो गए फिर अभी और 45 सीट लेटरल एंट्री के जरिए भरने की कोशिश की गई। लोगों ने विरोध किया और इंडिया एलाइंस ने विरोध किया तो इनको मजबूरी में वापस लेना पड़ा। इनकी नीयत वापस लेने की बिल्कुल भी नहीं है।

2014 से ही भाजपा सरकार दलितों के खिलाफ काम कर रही है – लालचंद कटारूचक

मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने के बाद से ही दलितों और आरक्षण के खिलाफ काम कर रही है। 2018 में भी दलितों के अधिकार पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी लेकिन भारी विरोध के कारण सरकार ने उसपर कानून बनाया। अब फिर उन्होंने लैटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जातियों के अधिकारियों पर डाका डालने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए और संविधान के मुताबिक दलित समाज को समानता दिलाने के लिए काम करना चाहिए।

सरकारी नौकरी सामाजिक समानता के लिए सबसे महत्वपूर्ण और भाजपा सरकारें इसी पर हमला कर रही है – पवन टीनू

आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि भाजपा और आरएसएस शुरू से ही दलित आरक्षण और संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान कर समाज में समानता लाने की कोशिश की है क्योंकि यह लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाता है। लेकिन भाजपा लगातार सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं भाजपा शासित राज्य सरकारें भी ऐसा कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि समाज में समानता आए और भेदभाव खत्म हो।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। मौजूदा हालात और संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुला...

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आज Jalandhar में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे Shri Devi Talab Mandir से शुरू होकर...

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल हमले की खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी...

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

पंजाब की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फरार चल रहे थे और आखिरकार पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश से पकड़ लिया। गिरफ्तारी...

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल— 🔮 मेष राशि (Aries) आज का दिन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch