जगदीश टाइटलर को सम्मानित करने पर प्रितपाल सिंह बल्लीवाल का कांग्रेस पर हमला

by | Aug 16, 2025 | News

Aug 16, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बल्लीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 1984 सिख कत्लेआम के मुख्य दोषी जगदीश टाइटलर को सम्मानित करके कांग्रेस ने एक बार फिर सिखों का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आज़ादी के शहीदों को याद कर रहा था, उसी दिन कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर को अपने कार्यालय बुलाया और उसकी तस्वीरें खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। बल्लीवाल के अनुसार यह सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

कांग्रेस की मंशा पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि आखिर कांग्रेस का मकसद क्या था ऐसे व्यक्ति को सम्मान देने का, जिस पर सिखों के नरसंहार का आरोप है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा टाइटलर को क्लीन चिट दिए जाने की भी कड़ी निंदा की।

केंद्र सरकार बनाम कांग्रेस

बल्लीवाल ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने SIT बनाकर 1984 के मामलों को दोबारा खुलवाया और सज्जन कुमार जैसे दोषियों को सज़ा दिलवाई, वहीं कांग्रेस सिखों के कातिलों को सम्मान दे रही है।

पंजाब कांग्रेस नेताओं पर आरोप

उन्होंने पंजाब के कांग्रेसी सांसदों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उनकी चुप्पी ही बताती है कि वे सिर्फ सिखों के हिमायती होने का नाटक करते हैं, जबकि असल में उन्हें सिख समाज से कोई हमदर्दी नहीं है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch