BJP को नहीं मिला कोई अपना उम्मीदवार, तो अकाली दल से आए ठंडल को बनाया उम्मीदवार

by | Oct 24, 2024 | Political

Oct 24, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में उपचुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्मा चुकी है, जिसके चलते ही हर पार्टी द्वारा यह चुनाव जीतने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है, वहीं ऐसे में भाज़पा को होशियारपुर के हलका चब्बेवाल से भी कोई अपना उम्मीदवार नहीं मिला तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा सीट चब्बेवाल उपचुनाव के लिए सोहन सिंह ठंडल को उम्मीदवार बनाया है। सोहन सिंह ठंडल वीरवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के साथ उनके बेटे ने भी भाजपा का दामन थामा है। ठंडल माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें उपचुनाव के लिए चब्बेवाल से प्रत्याशी घोषित करेगी।

 

ठंडल को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी की मौजूदगी में वीरवार दोपहर होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल किया गया था। इस दौरान ठंडल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने पर पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने चाहे पहले 40 साल तक शिरोमणि अकाली दल में काम किया है और सरकार में भी रहे हैं। लेकिन तब भी भाजपा उनके साथ सहयोगी थे। उन्हें खुशी है कि उन्हें भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और वह देश और पंजाब के हित में काम करेंगे।

 

शिरोमणि अकाली दल में चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अकाली सुधार लहर शुरू करने वालों को पता ही नहीं था कि वे किस लड़ाई में जा रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि सारी समस्याओं के लिए सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे कहां से आए हैं, वह पार्टी में रहे हैं, विधायक रहे हैं, एसजीपीसी के अध्यक्ष और सदस्य रहे हैं, वे अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार का सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch