Big Breaking : श्री दरबार साहिब के बाहर चली गोली, धार्मिक सज़ा निभा रहे सुखबीर बादल पर हमला

by | Dec 4, 2024 | Crime

Dec 4, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर  गोली चलने की खबर सामने आई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को मौके से ही काबू कर लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि हमलावर बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा है। वह रोज़ाना श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए आता है। फायरिंग के वक्त सुखबीर सिंह बादल गेट पर पहरेदार की सेवा निभा रहे थे।

 

श्री दरबार साहिब के प्रवेश द्वार पर सेवा कर रहे SAD के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक शख्स ने गोली चला दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर व्यक्ति को पकड़ लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय मौके पर काफी लोग मौजूद थे।

फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सुखबीर बदल पर हमला करने के लिए जब उसने पैंट से पिस्टल निकालने की कोशिश की, तो एक शख्स ने भाग कर पकड़ लिया, जिससे गोली ऊपर की ओर चली।

बताया जा रहा है कि हमलावर बेअदबी की घटनाओं को लेकर सुखबीर बादल से नाराज था। सिख धर्मगुरुओं की ओर से धार्मिक दंड सुनाए जाने के एक दिन बाद, सुखबीर बादल बीते दिन से श्री दरबार साहिब के बाहर सेवादार के रूप में अपनी सेवा निभा रहे थे। आज उनकी ‘तनखाह’ का दूसरा दिन था. सुखबीर बदल नीले रंग की ‘सेवादार’ वर्दी पहने, एक हाथ में भाला थामे व्हीलचेयर पर अपनी सजा पूरी कर रहे है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch