विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, जत्थेदार साहिब के समक्ष रखा अपना पक्ष

by | Jan 15, 2026 | International

Jan 15, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष एक विनम्र सिख के रूप में नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने नंगे पांव अरदास करते हुए पूरे दिन को सिखों के सर्वोच्च तख़्त को समर्पित किया और तख़्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार जी के समक्ष अपने पूर्व बयानों से जुड़े प्रश्नों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें श्री अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता पर पूर्ण और अटूट विश्वास है। उन्होंने दोहराया कि न तो उनके मन में और न ही उनकी सरकार के किसी कदम में इस पावन संस्था को चुनौती देने की कोई हिम्मत या औकात है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब समूचे सिख समुदाय की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता है और इसके प्रत्येक हुक्म को वे सिर-माथे स्वीकार करते हैं।

जत्थेदार साहिब के हुक्म पर की उपस्थिति, मन को मिली आंतरिक शांति

तख़्त साहिब सचिवालय से बाहर निकलकर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि वे जत्थेदार साहिब के आदेशानुसार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा, “मैं एक विनम्र सिख के रूप में यहाँ पेश हुआ और उठाए गए सभी सवालों पर शब्दों और स्पष्टीकरण के माध्यम से अपना पक्ष रखा। लाखों संगतों की भावनाओं को सामने रख पाने से मेरे मन को गहरा सुकून, आंतरिक शांति और संतोष मिला है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जत्थेदार साहिब द्वारा उनका बयान दर्ज कर लिया गया है और सिंह साहिबानों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जो भी हुक्म श्री अकाल तख़्त साहिब से आएगा, वह उन्हें पूर्ण श्रद्धा के साथ स्वीकार होगा।

टकराव की अफ़वाहें बेबुनियाद, तख़्त साहिब सर्वोच्च

श्री अकाल तख़्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच कथित टकराव को लेकर फैलाए जा रहे राजनीतिक नैरेटिव को मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे “झूठा और भ्रामक” करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल पंजाब की तरक्की, अमन-चैन और लोगों की भलाई पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए श्री अकाल तख़्त साहिब सर्वोच्च है। इसकी अथॉरिटी को कमजोर करने या चुनौती देने का प्रश्न ही नहीं उठता। यह संस्था सिख पंथ की आत्मा है और हम सभी इसके सेवक हैं।”

पंजाब का सेवक बनकर करता हूं अरदास: मान

खुद को पंजाब का सेवक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रोज़ाना प्रदेश की चढ़दी कला के लिए अरदास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सिर हर धार्मिक स्थल के आगे झुकता है और यह असंभव है कि उनके किसी भी कार्य से पंजाब या पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने जत्थेदार साहिब के समक्ष 25 से 30 हजार पन्नों की शिकायतें सौंपी हैं, जो लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके अनुसार, ये शिकायतें शिरोमणि संस्थाओं के कामकाज से जुड़ी विभिन्न अनियमितताओं को उजागर करती हैं।

संस्थाएं सर्वोच्च, व्यक्तियों की गलतियों पर नरमी नहीं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि संस्थाएं हमेशा सर्वोच्च होती हैं, लेकिन संस्थाओं का संचालन करने वाले व्यक्ति गलतियां कर सकते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि संगत का विश्वास बना रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे और उनका परिवार श्री अकाल तख़्त साहिब के प्रत्येक आदेश का पालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें सिख रहित मर्यादा और गुरुद्वारा एक्ट से संबंधित दो महत्वपूर्ण पुस्तकें भी भेंट की गई हैं।

लापता सरूपों की जांच राजनीतिक नहीं

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों की जांच के लिए गठित एसआईटी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह जांच किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं है, बल्कि इसका एकमात्र उद्देश्य पावन सरूपों को ढूंढना और उनके दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करना है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने जत्थेदार साहिब से अनुरोध किया है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए जाएं ताकि उनके द्वारा प्रकाशित प्रत्येक सरूप का यूनिक कोड उपलब्ध कराया जा सके। इससे लापता सरूपों की पहचान और तलाश आसान होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस पावन सरूपों का पता लगाकर उनकी जानकारी श्री अकाल तख़्त साहिब और शिरोमणि कमेटी को सौंपेगी, ताकि सिख रहित मर्यादा के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि किसी भी धार्मिक स्थल की इमारत के भीतर प्रवेश न किया जाए।

1998 से पहले कई स्थानों पर होती थी प्रिंटिंग

मुख्यमंत्री ने बताया कि जत्थेदार साहिब ने उन्हें अवगत कराया है कि वर्ष 1998 से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रिंटिंग कई स्थानों पर की जाती थी, जिस कारण आज सरूपों की गणना और पहचान एक चुनौती बन गई है।

अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिख धर्म की कुर्बानियों और शिक्षाओं को दुनिया भर में फैलाना उनका नैतिक और धार्मिक फ़र्ज़ है और वे इस दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch