जिला परिषद–ब्लॉक समिति चुनाव में जीत के बाद बोले सीएम मान, बैलेट ओवरप्रिंटिंग के आरोप बेबुनियाद

by | Dec 18, 2025 | National

Dec 18, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त और स्पष्ट बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर जीत को जनता का भरोसा बताया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि विरोधी दल खासतौर पर कांग्रेस बैलेट पेपर की ओवरप्रिंटिंग को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि धुरी के धुरा ब्लॉक समिति में कांग्रेस 9 वोटों से और झुनीर में 30 वोटों से जीती है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस और अन्य पार्टियों के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। यदि कहीं कोई गड़बड़ी होती, तो विपक्ष की जीत संभव नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पहली बार चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई, जिसे लाइव चैनलों पर भी दिखाया गया। पारदर्शिता के बावजूद आरोप लगाना विपक्ष की पुरानी आदत है। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी भी कई स्थानों पर हारी है और लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक है। सभी विजेता उम्मीदवारों को उन्होंने बधाई दी और कहा कि जनता का जनादेश उन्हें स्वीकार है।

सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि हेराफेरी होती, तो कांग्रेस इतनी सीटें नहीं जीत पाती। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की कुल 70 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं, जो गांवों में विकास पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

ड्रग्स के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में “ड्रग्स के खिलाफ जंग” लगातार जारी है और बड़े ड्रग तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल एक भी हलका पूरी तरह से जीतने में नाकाम रहा है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

पंजाब के फगवाड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर युवकों की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार चार नकाबपोश आरोपी अचानक मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। हमले के दौरान एक गोली...

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मौके पर किसानों को हर संभव सुविधा और सहायता देने का भरोसा जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार मंडियों में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होंगी और किसानों को किसी तरह की परेशानी...

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में करीब 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाने का मामला सामने आया है, जो जांच बढ़ने के साथ 500 करोड़ रुपये तक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch