अब भाजपा का विरोध करने वालों को राष्ट्र विरोधी ठहराया जा रहा है: मुख्यमंत्री

by | Jun 4, 2025 | National

Jun 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि देश में हालात बहुत दुखद हो गए हैं क्योंकि किसी भी पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार या विचार व्यक्त करने पर अब उसे राष्ट्र विरोधी घोषित किया जा रहा है।

 

आज यहां अपनी सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऑपरेशन सिंदूर पर उनके बयान पर कहा है कि वे पाकिस्तान की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिट्टू ने ऐसे तर्कहीन बयान दिए हैं, जबकि दिल्ली में बैठे उनके आका बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री यह भूल गए हैं कि उनकी अपनी पार्टी हर घर में सिंदूर भेजने के अपने फैसले से पीछे हट गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का रवैया अनावश्यक और अनुचित है और यह देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहली बार कोई सरकार अपने नामित व्यक्तियों को दुनिया भर में भेज रही है ताकि सभी को यह बताया जा सके कि वे युद्ध में विजयी हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जीत के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं होती क्योंकि जीत खुद बोलती है।

 

प्रदेश के एक यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सोशल मीडिया चैनलों को केंद्र सरकार नियंत्रित करती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के ध्यान में कोई भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि आती है, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाती है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश के खिलाफ अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जा सकता और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch