
आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज भारतीय संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गुरु हरगोबिंद नगर पार्क में स्थापित बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा. अंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता हैं, बल्कि दलितों, महिलाओं और गरीबों के मसीहा भी हैं। उन्होंने अपनी विद्वता, दृढ़ निश्चय, और दूरदर्शी सोच से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब की भगवंत मान सरकार बाबा साहेब डा. अंबेडकर के विचारों पर पहरा देते हुए उनके सपने को साकार कर रही है। जिसके तहत बाबा साहेब से मार्गदर्शन लेते हुए सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जा रहा है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी पढ़-लिखकर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान, मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, विजय बसंत नगर, गुरदीप सिंह दीपा, हरमेश पाठक, प्रितपाल कौर तुली, जसदेव प्रिंस, सौरव हांडा, रवि सिद्धू, मदन लाल, सतीश बंटी, सुखदेव सिंह काका, रोहित शर्मा, जीत राम टिब्बी, अनिल पांडे, सीमा राणा, बलविंदर बिंदा, चमन लाल, राजकुमार, जिंदर रसीला, सरबजीत, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।








