भाज़पा को होशियारपुर में झटका लगना लगभग तय, किसी समय भी हो सकता धमाका

by | Jun 14, 2024 | Political

Jun 14, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

होशियारपुर में भाज़पा को झटका लगना अब लगभग तय ही हो गया है कारण कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाज़वा के बाद अब जालंधर से नए नए सांसद बने और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री भी वीरवार की देर रात को होशियारपुर में श्याम सुंदर अरोड़ा के निवास पर पहुंच गए है।

 

 

जिससे अरोड़ा की कांग्रेस में ज़ाने की खबरें और पुख्ता हो गई है कि अरोड़ा का अब भाजपा छोड़कर कर वापस हाथ पकड़ना तय है। हालांकि चन्नी ने इसे अरोड़ा के साथ अपना पारिवारिक दौरा बताया, लेकिन राजनीति में इसके मायने यही हैं कि अरोड़ा कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि दो दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी अरोड़ा के घर आए थे। सूत्रों की माने तो अरोड़ा के कांग्रेस में जाने के लिए राजनीतिक रास्ता तैयार किया जा रहा है। क्योंकि अरोड़ा भी अपनी शर्तों के अनुसार घर वापसी करना चाह रहे हैं। इसी वजह से सीनियर नेता लगातार उनके संपर्क में हैं।

 

 

इसी कड़ी में पहले बाजवा आए और अब चन्नी। बता दे कि अरोड़ा इन दिनों भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा से संबंधित पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद गुट से वैसे ही अरोड़ा की रास नहीं आ रही है ऊपर से तीस मई को होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मंच पर जगह न मिलने से अरोड़ा और नाराज हो गए हैं। उसके बाद से ही अरोड़ा का कांग्रेस में वापसी का रास्ता तैयार होने लगा। बहुत जल्द अरोड़ा की घर वापसी हो सकती है। क्योंकि कांग्रेस को अरोड़ा के भाजपा में जाने के बाद उनकी कमी खल रही है।

 

 

वहीं इस बाबत जब चरनजीत चन्नी से बात की गईँ तो  चन्नी ने इसे अपना निजी दौरा बताया। जब उनसे पूछा गया कि अगर अरोड़ा पुनः कांग्रेस में आना चाहे तो। इस पर उन्होंने कहा कि इसके जैसे नेता को कौन नहीं लेना चाहेगा। चन्नी का इतना कहना ही बहुत कुछ इशारा कर गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फिरोजपुर: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, संगत की सतर्कता से टली अनहोनी

फिरोजपुर: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, संगत की सतर्कता से टली अनहोनी

फिरोजपुर जिले के गांव जीविया में एक गुरुद्वारा साहिब में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने बेअदबी की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को नीचे फेंकने...

जालंधर: शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

जालंधर: शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

जालंधर के वेस्ट हलके से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कालू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने वेस्ट हलके से ही काबू किया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि...

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

जालंधर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में देर शाम पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो शीतल अंगुराल के चचेरे भाई का बेटा था। इस घटना के बाद पूरे...

पंजाब को वैश्विक निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में यू.के. से रणनीतिक गठजोड़

पंजाब को वैश्विक निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में यू.के. से रणनीतिक गठजोड़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश और दुनिया का प्रमुख निर्माण एवं निवेश केंद्र बनाने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उद्योग, व्यापार और...

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए आज 8 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सूची में आईएएस व पीसीएस दोनों कैडर शामिल हैं। प्रमुख अधिकारियों में आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू और अरुण सेखड़ी के नाम उल्लेखनीय हैं। सरकार का कहना है...

Get In Touch
close slider

Get In Touch