BCS किडनैप केस सुलझा: बिशप कॉटन स्कूल का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, तीनों बच्चे 24 घंटे में सुरक्षित बरामद

by | Aug 11, 2025 | International

Aug 11, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

हिमाचल प्रदेश के शिमला से लापता हुए बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीनों छात्र 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिए गए। पुलिस ने इन बच्चों को शिमला के चैथला गांव से रेस्क्यू किया और किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी खुद इस प्रतिष्ठित स्कूल का पूर्व छात्र है।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे 9 अगस्त को आउटिंग के लिए स्कूल से निकले थे, लेकिन शाम 5 बजे तक वापस नहीं लौटे। स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कार की लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी सुमित सूद (45) बच्चों को अपनी i10 कार में लिफ्ट देकर कोटखाई स्थित अपने घर ले गया था।

आरोपी ने गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी थी और बंदूक की नोक पर बच्चों के परिवार से फिरौती की मांग की। जांच में सामने आया कि सुमित ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी नुकसान और कर्ज से परेशान था, जिसके चलते उसने अपहरण की योजना बनाई। चूंकि बिशप कॉटन स्कूल में नामी परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए उसने मोटी फिरौती के लिए इसी स्कूल के छात्रों को निशाना बनाया।

पुलिस ने VPN ट्रैकिंग और सीसीटीवी के जरिए आरोपी का पता लगाया और एक चार मंजिला घर से बच्चों को रेस्क्यू किया। बरामदगी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी जब्त किए।

सुमित की मां एक समय में टीचर रह चुकी हैं, जबकि उसकी पत्नी कोटखाई में बेकरी चलाती हैं। पुलिस अब उस विदेशी नंबर की भी जांच कर रही है, जिससे बच्चों के घरवालों को कॉल की गई थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch