Bank में Balance रखने को लेकर ज़ारी हुए नए नियम, 15 अक्तूबर से होंगे लागू

by | Sep 30, 2024 | National

Sep 30, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस रखने को लेकर नया नियम जारी किया है, जो  15 अक्टूबर से लागू होगा। दरअसल, RBI के अनुसार अगर आप Savings Accounts में एक साल में 10 लाख रुपए या उससे अधिक पैसे जमा करते हैं, तो आपको अपने टैक्स की जानकारी बैंक के साथ सांझा करनी होगी।  ऐसे में बैंक आपके खाते की जांच कर सकता है और विस्तृत जानकारी मांग सकता है। आपको आयकर विभाग से नोटिस मिल सकता है, जिसमें आपसे अतिरिक्त जानकारी मांगी जा सकती है। अगर बात करें वरिष्ठ नागरिकों की तो वह अपने बैंक खाते में 10 लाख रुपए तक रख सकते हैं, जिस पर कोई अतिरिक्त जांच नहीं होगी।

Minimum Balance के नाम पर बैंकों ने वसूले करोड़ों रुपए

उधर, बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) की शर्त को पूरा न करने पर जुर्माना वसूलना अब आम प्रथा बन गई है। बैंकों ने इस तरह की वसूली से करोड़ों रुपए कमा लिए हैं। खासकर जब आप अपना पैसा निकाल लेते हैं और मिनिमम बैलेंस की शर्त को पूरा नहीं कर पाते, तो बैंक 300 से 600 रुपए तक का जुर्माना लगा देते हैं।  हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों ने पिछले 5 सालों में केवल मिनिमम बैलेंस न रखने के चलते अपने ग्राहकों से करोड़ों रुपए की वसूली की है। सरकारी बैंक PNB ने इस मामले में 1,538 करोड़ रुपए की वसूली करके एक रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने कुछ साल पहले निगेटिव पब्लिसिटी के चलते इस तरह के चार्जेस वसूलना बंद कर दिया था।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह भगवानपुरिया गैंग...

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी 7 मार्च से 11 मार्च तक के मौसम अपडेट में फिलहाल किसी भी...

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। यह बैच सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल अकादमी में 8 से 14 मार्च तक...

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का फर्जी आईकार्ड और एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार बरामद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch