हथियारबंद युवकों ने Saloon पर बोला धावा, किया हमला

by | Jun 10, 2025 | Crime

Jun 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

ख़बर जालंधर से है जहां पर गढ़ा में सोमवार दोपहर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। तेजधार हथियारों से लैस 6 युवकों ने एक सैलून पर हमला कर दिया। हालांकि सैलून मालिक वहां नहीं था लेकिन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से सैलून के शीशे और अन्य सामान तोड़ दिया। थाना सात की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है।

 

जानकारी देते शशि कुमार ने बताया कि वह काफी सालों से गढ़ा में सैलून चलाते है। सोमवार दोपहर वह किसी काम के कारण सैलून को खुला छोड़ कर बस स्टैंड के पास गए थे। कुछ समय बाद उनके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान पर तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक तोड़फोड़ कर रहे हैं। वह तुरंत बस स्टैंड से थाना सात पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद जब सूचना देकर दुकान मालिक सैलून पहुंचा तो सारा सामान टूटा पाया।

 

शशि कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे इलाके में नशा बेचने वाले युवक है। उन्होंने कहा कि उनकी उन युवकों के साथ कोई रंजिश तो नहीं लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने एक राजीनामा करवाया था। हो सकता है कि उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है, लेकिन सैलून में न मिलने पर वह सैलून तोड़ कर फरार हो गए। शशि कुमार ने कहा कि कुछ समय से गढ़ा में नशा तस्करी और गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch