अस्पताल से छुट्टी मिलते ही एक्शन मोड में पंजाब के मुख्यमंत्री, किया यह काम

by | Sep 29, 2024 | National

Sep 29, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खरीफ के मंडीकरण सीजन के दौरान धान की फसल की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले खरीद सीजन के दौरान किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में लाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस सीजन के लिए ‘ए’ ग्रेड के धान के लिए 2320 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की खरीद एजेंसियां जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पीएसडब्ल्यूसी और एफसीआई भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की निर्बाध और सुचारू खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की निर्बाध खरीद और लिफ्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की फसल मंडियों में पहुंचते ही खरीदने के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके बैंक खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था विकसित की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मंडियों में अनाज की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की निर्बाध, सुचारू और तेज़ी से खरीद सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य के किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की एक-एक दाने की तुरंत खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को मंडियों में धान की सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने-अपने जिलों में फसल के तुरंत भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जिम्मेदारी को निभाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए उनकी फसल की तुरंत खरीद और भुगतान सुनिश्चित करना आवश्यक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार धान की सुचारू और निर्बाध खरीद के लिए प्रतिबद्ध है और यह अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे सरकार के निर्णय को सही अर्थों में लागू करना सुनिश्चित करें।

 

मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को जमीनी स्तर पर समूचे कार्यों का जायजा लेने के लिए रोजाना 7-8 मंडियों का दौरा करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली अनाज मंडियों का लगातार दौरा करें और निरंतर निगरानी के लिए रोजाना रिपोर्ट पेश करें। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को खरीद कार्यों पर बारीकी से नज़र रखने के लिए भी कहा ताकि मंडियों में फसल के ढेर न लगें और इसका जल्द से जल्द लिफ्टिंग को सुनिश्चित किया जा सके।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अहम फैसले में राइस मिल मालिकों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि खरीद सीजन 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग के आवंटन हेतु सबसे पहले आवेदन करने वाले 750 मिल मालिकों को नीति अनुसार आवंटित किए गए धान से 25 प्रतिशत अधिक धान आवंटित किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह भगवानपुरिया गैंग...

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी 7 मार्च से 11 मार्च तक के मौसम अपडेट में फिलहाल किसी भी...

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। यह बैच सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल अकादमी में 8 से 14 मार्च तक...

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का फर्जी आईकार्ड और एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार बरामद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch