अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा, लोगों से करेंगे मुलाकात

by | Sep 3, 2025 | National

Sep 3, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ और खराब मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालातों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल कल से पंजाब में रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, वहां के हालात का जायजा लेंगे और पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा वे जमीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों की स्थिति भी देखेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पंजाब सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। अब पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी सीएम भगवंत सिंह मान के साथ इन इलाकों का दौरा करेंगे।

पंजाब में बाढ़ की वजह से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। फसलें भी बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं। ऐसे हालात में अरविंद केजरीवाल का यह दौरा राहत कार्यों को और मजबूती देगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch