अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की अपील, कहा – 1 जून को वोट देने जरूर जाएं, पटियाला में पोलिंग मशीन पर 5वें नंबर पर होगा आप का बटन

by | May 30, 2024 | Political

May 30, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

डॉ. बलबीर सिंह जैसा व्यक्ति ही आपका काम करेगा, महाराज और महारानी किसी काम के नहीं: अरविंद केजरीवाल

 

अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं’, भाजपा इस चुनाव में बुरी तरह हारेगी, केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बन रही है : अरविंद केजरीवाल

 

 

पंजाब में प्रचार के आखिरी दिन आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला से आप के उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि 1 जून को वोट जरूर करें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है, लेकिन आपका वोट भी बहुत महत्वपूर्ण है।

पटियाला में आप के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी डॉ. बलबीर सिंह के साथ एक विशाल रोड शो किया और हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल से वापस आने के बाद वे कई राज्यों में गए हैं। वे लोगों को खुशी से बता सकते हैं कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा और इस सरकार में पंजाब से आप के प्रतिनिधि होंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दो सालों में असाधारण काम किया है। पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस और आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भी आपसे 13 सीटें मांग रहा हूं। भाजपा पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के फंड रोक दिए हैं। अभी दो दिन पहले ही अमित शाह ने पंजाब के लोगों को धमकी दी थी कि 4 जून के बाद वे पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग ऐसी धमकियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनकी गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि डॉ. बलबीर सिंह जैसा व्यक्ति ही आपका काम करेगा, महाराज और महारानी किसी काम के नहीं हैं। वे आम लोगों के लिए कुछ नहीं करते।उन्होंने कहा कि पटियाला के लोग अगर रात के दो बजे भी डॉ. बलबीर को फोन करेंगे तो वह जवाब देंगे और उनकी मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से डॉ. बलबीर को पटियाला से भारी मतों से जिताने की अपील की।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch