अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन

by | Jun 30, 2024 | Political

Jun 30, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने जालंधर में बड़ा प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही बताया और कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायक – मंत्री, सांसद, पार्टी पदाधिकारी, चेयरमैन और हजारों की संख्या में राज्य भर के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत भी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर्फ एक मकसद है कि किसी भी तरह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना। भाजपा को अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीति से डर लगता है। इसलिए सीबीआई और ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए और जानबूझकर जेल में डाला।

आप मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने मोदी सरकार को चेतावनी दी और कहा कि जल्द से जल्द अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए नहीं तो यह आंदोलन और तीव्र होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ बिना कोई सबूत और ‘मनी ट्रेल’ के आधार पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल में रखा हुआ है वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदुरप्पा के खिलाफ नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था लेकिन उन्हें जमानत दे गई क्योंकि वह उनकी खुद की पार्टी के थे।

दरअसल, भाजपा दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के कामों से घबरा गई है। इसीलिए आप नेताओं को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सारे भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और उन्हें मुख्यमंत्री, मंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों से नवाजा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व मंत्री छगन भुजबल इसके उदाहरण हैं।

संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी, इसीलिए सीबीआई ने जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले भी सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ और जांच पड़ताल की थी लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मामले में, देश में यह पहली बार हुआ कि जांच एजेंसी निचली कोर्ट से जमानत की कॉपी आए ही बिना हाईकोर्ट पहुंच गई। 

मीत हेयर ने कहा कि छह महीने बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है। भाजपा वहां आज तक अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकी। दिल्ली की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत देकर अरविंद केजरीवाल को दो बार मुख्यमंत्री बनया। इसलिए अब बीजेपी ईडी और सीबीआई के माध्यम से दिल्ली चुनाव जीतना चाह रही है। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले देश में घोषित रूप से आपातकाल लगाया गया था, लेकिन पिछले 10 साल से भाजपा सरकार देश में अघोषित आपातकाल लागू किए हुए है।

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी साफ दर्शाता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जानबूझकर झूठे मुकदमे में फंसना चाहती है उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कामों ने भाजपा की नींद उड़ा दी थी, इसीलिए भाजपा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाले हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन वह अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं सकती।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया है, ऐसा देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हिटलरशाही और गुंडागर्दी पर उतरी हुई है। हम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। धालीवाल ने कहा कि भाजपा को भ्रम है कि वह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म कर देगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं और भाजपा उनकी सोच को कभी खत्म नहीं कर सकती।

मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि पिछले दो साल में ईडी और सीबीआई को आप नेताओं के पास से एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।  पूरा मुकदमा झूठा और फर्जी है। मोदी सरकार आप नताओं को ईडी और सीबीआई के माध्यम से परेशान कर रही है। जांच एजेंसियों के पास किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उन्हें जल्द से जल्द रिया किया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सख्त निंदा की और कहा कि ईडी और सीबीआई के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्हें जानबूझकर साजिश के तहत जेल में रखा गया है। यह तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। हम इस तानाशाही के खिलाफ डट कर खड़े हैं और इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

चंडीगढ़ में भी आप नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, भाजपा कार्यालय जाने से रोका

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यालय जा रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने रोका और उन्हें हिरासत में ले लिया।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ईकाई ने ट्वीट कर इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा की सभी साजिशें विफल होंगी और सत्य की जीत होगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch