आप ने अकाली दल पर बोला हमला, कहा – एक परिवार की पार्टी, इंजन बदलने की जरूरत

by | Sep 23, 2024 | Political

Sep 23, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शिरोमणि अकाली दल बादल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर के मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और सीनियर प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हमारा डब्बा और इंजन दोनों पूरी तरह ठीक है। सुखबीर बादल की तरफ इशारा करते हुए नील गर्ग ने कहा कि यह किसी एक परिवार का डब्बा नहीं है। ये पंजाब के तीन करोड़ लोगों द्वारा चुने गए डब्बे और इंजन हैं।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब में हर तरह के माफिया पर नकेल कसी है। गैंगस्टरों पर लगातार कारवाई कर रही है जो अकाली सरकार के दौरान पैदा हुए थे। सरकार ने ड्रग्स तस्करी पर काबू किया है और हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। वहीं आम लोगों के ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक और बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए बेहतर सरकारी स्कूल बनाए जा रहे हैं।

गर्ग ने कहा कि दरअसल इंजन बदलने की जरूरत अकाली दल को है, जो पंजाब और पंथ की पार्टी से एक परिवार की पार्टी बन गई है। कलेर पहले अपनी पार्टी को बादल परिवार के कब्जे से छुड़ाएं, फिर दूसरी पार्टियों पर टिप्पणी करें।

उन्होंने कहा कि आज अकाली दल की हालत ऐसी हो गई है कि अगर उसे 11 सदस्यीय कमेटी बनानी पड़ जाए तो वह नहीं बना सकती। बादल परिवार ने पार्टी और पंजाब दोनों का बेड़ा गर्क कर दिया। इन लोगों ने अपने फायदे के लिए पंजाब में नशा तस्करों को बढ़ावा दिया। गैंगस्टर और माफिया पैदा किए, जिसका खामियाजा पंजाब आज तक भुगत रहा है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch