Youtuber,s की शामत, पंजाब का एक और youtuber निकला पाकिस्तानी जासूस

by | Jun 4, 2025 | Crime

Jun 4, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

2025 का साल पंजाब में यूटियबरों के लिए भारी पड़ रहा है कारण कि इस साल के ही मई महीने में हिंदूस्तान और पाकिस्तान के बार्डर पर बने जंग के माहौल के बाद पंजाब में लगातार Youtuber पकड़े ज़ा रहे है जोकि पाकिस्तान घूमने गए थे और वहां पर ISI के झांसे में आकर अपने ही देश के साथ गद्दारी करने लगे। जिसके चलते ही पंजाब और हरियाणा के कई Youber को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, इस कड़ी के चलते ही मोहाली पुलिस ने आज़ एक और Youtuber को गिरफ्तार किया है।  इस संबंध में डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा एक्स पर जानकारी दी गई है। 

 

जानकारी के अनुसार जसबीर सिंहजान महलनाम का यूट्यूब चैनल चलाता हैं। उसे पी.आई.. शकीर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़ा पाया गया है जो कि एक आतंकवादी समर्पित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। उन्होंने हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​(जासूसी के लिए गिरफ्तार) और एहसानउररहीम उर्फ ​​दानिश पाकिस्तानी नागरिक और निकाले गए पाक हाई कमिशन के अधिकारी से भी नजदीकी संपर्क बनाए रखा।     

 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में  पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत की थी जहां वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से मिला था। उसने 3 बार  (2020, 2021, 2024) पाकिस्तान की यात्रा की और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तानआधारित नंबर थे, जो अब फोरेंसिक जांच के दायरे में हैं।    

 

ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इन आई.पी. से अपने संचार के सभी निशान मिटाने की कोशिश की। एस.एस..सी. मोहाली में उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उसके  सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है। 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch