अमृतसर में खून से सनी रात: झगड़े का समझौता करवाने गए युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

by | Jul 24, 2025 | Crime

Jul 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

अमृतसर के शिवपुरी आबादी इलाके में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत करवाने की कोशिश में एक युवक किशन की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने इस सनसनीखेज हत्या मामले में माना सिंहकृष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के आदेशों अनुसार पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले की जानकारी डीसीपी सिटी श्री जगजीत सिंह वालिया ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि मृतक किशन की पुत्री दिवांशी शर्मा द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, किशन प्रेम नगर स्थित अपनी दुकान ‘कुणाल ट्रेडिंग कंपनी’ में काम कर रहे थे, तभी पास ही मनु, दीपू, जसपाल व टिक्की आपस में झगड़ रहे थे। किशन ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया।

किन्तु, उसी दिन रात करीब 11:00 बजे, जब किशन अपनी बेटी के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उपरोक्त चारों आरोपी दोबारा वहां पहुंचे और किशन के साथ झगड़ा करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिससे किशन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। बेटी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर चोटों के चलते किशन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी माना सिंह व कृष को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जांच में तेजी लाई जा रही है।

डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहनता से जांच जारी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch