
शहर के कचहरी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था और करीब 10 मिनट तक फ्लाईओवर के किनारे लटका रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने घटना का वीडियो भी बनाया।
आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी स्थिति को तुरंत संभालने के बजाय भीड़ के साथ खड़े नजर आए। कुछ देर बाद युवक का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।









