Amritsar Blast पंजाब के इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेवारी

by | Dec 17, 2024 | Crime

Dec 17, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके के पुलिस स्टेशन में सुबह करीब 3 बजे तेज आवाज सुनाई दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि यह तेज आवाज किस वजह से हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।पुलिस, थाने के अंदर किसी धमाके की बात से इनकार कर रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने सुबह करीब 3 बजे यह तेज धमाका सुना।

इस धमाके की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका सुबह करीब 3 बजे हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवार पर लगी तस्वीर भी गिर गई।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल में गैंगस्टर जीवन फौजी ने इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है, “आज मैं अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके गए ग्रेनेड की जिम्मेदारी लेता हूं, ताकि पुलिस को दिखा सकूं कि 1984 से लेकर अब तक उन्होंने सरकारों के साथ मिलकर सिखों और उनके परिवारों के साथ क्या किया है।” अगर भविष्य में ऐसा किया तो आपको जवाब मिलेगा। दैनिक सवेरा इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि थाने के अंदर कोई धमाका नहीं हुआ, लेकिन हम जांच कर रहे हैं। आज सुबह एक धमाका जरूर सुना गया। हमने हाल ही में यूएपीए के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार करके एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जो इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। ऐसा लगता है कि हताशा में ये लोग अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हम बाकी लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

बता दें कि इससे पहले 4 दिसंबर को अमृतसर थाने में धमाका हुआ था। इसकी वजह से थाने की खिड़कियां टूट गई थीं। इसके बाद थाने में हैंड ग्रेनेड फेंकने का मामला सामने आया था। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। तब मजीठा के डीएसपी ने कहा था कि एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल का टायर फट गया था। इस धमाके की कथित जिम्मेदारी आतंकी हैप्पी पासियन ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch