अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

by | Mar 9, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) रूपिंदर पाल सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (राजासांसी, अजनाला रोड) एक अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जहां से दिन-रात घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है। हाल के समय में यह देखा गया है कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित होटलों और मैरिज पैलेसों में होने वाले निजी कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज के लिए लोग ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ड्रोन के जरिए कोई असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है या हवाई यातायात को खतरे में डाल सकता है। इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण अधिकार क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है।


आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस आदेश की जानकारी एयरपोर्ट पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ जवानों को दे दी गई है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होकर 6 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमृतसर एयरपोर्ट के पास पहले से ही ड्रोन उड़ाने पर सामान्य परिस्थितियों में भी पाबंदी रहती है, क्योंकि यहां एयरपोर्ट के साथ एयर फोर्स स्टेशन भी स्थित है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र हमेशा संवेदनशील माना जाता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch