America का बड़ा एक्शन इतने पंजाबियों को किया डिपोट, आज़ आएंगे भारत वापिस

by | Feb 5, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सेना का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं यात्रियों की सूची सामने आई है, Jalandhar 4, Amritsar 5, Gurdaspur 1, Taran Taran 1, Kapurthala 6, Hoshiarpur 2, Ludhiana 2, SBS Nagar 2, Patiala 4, Sangrur 1, SAS Nagar 1 और Fatehgarh Sahib 1 सहित कुल 30 पंजाबी यात्री शामिल है। भारत के 6 राज्यों के लोग दोपहर को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

 

205 यात्रियों का अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 अमेरिका के शहर सैन एंटोनियो से फ्लाइट संख्या आरसीएम 175 लेकर यहां आ रहा है। सूचना के अनुसार अमेरिका से आ रहे विमान में 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ में होंगे, जो 205 भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारकर लौट जाएंगे।

इसमें पंजाब के 30, गुजरात के 33, यूपी के 3, हरियाणा 33, चंडीगढ़ के 2, महाराष्ट्र के 3 लोगों सहित 104 भारतीय लोग मौजूद होंगे। पहले विमान के सुबह 8 बजे पहुंचने की सूचना थी, पर अब यह दोपहर एक बजे पहुंचेगा और साढ़े 4 बजे वापस रवाना होगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क है। डिपोर्ट होकर आने वाले लोगों के दस्तावेज चेक करने के अलावा उनकी पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जाएगी। अगर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड निकला तो उसे जेल जाना होगा। अमृतसर एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी विमान में आ रहे सभी लोगों के अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।

इमिग्रेशन वगैरह के अलावा इन लोगों का पूरा बैकग्राउंड, खासकर क्रिमिनल रिकॉर्ड भी चेक किया जाएगा। अगर किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड निकला तो उसे एयरपोर्ट में ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस प्रोसेस में पूरा दिन लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से डिपोर्ट हुए इन भारतीयों में कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं, जो भारत में कोई न कोई क्राइम कर अमेरिका निकल गए हों। अमृतसर के पूर्व पासपोर्ट अधिकारी जेएस सोढी ने जानकारी दी कि जिस भी व्यक्ति को डिपोर्ट किया जाता है, उसके पास अपना पासपोर्ट नहीं होता। ऐसे में संबंधित भारतीय दूतावास उन्हें सर्टिफिकेट इशू करता है, जो भारत में लैंड होते ही वापस ले लिया जाता है।

यह सर्टिफिकेट इशू होने से पहले भारतीय दूतावास संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारियां जुटाता है और सब सही पाए जाने पर ही यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। पूर्व पासपोर्ट अधिकारी ने जानकारी दी कि भारत लौटने के बाद भी स्थानीय पुलिस इन पर नजर रखती है। इनकी वेरिफिकेशन दोबारा से की जाती है। विमान में डिपोर्ट किए गए कुल कितने भारतीय है, अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है।

 

पंजाब के डिपोट हुए यात्रियों की पढ़े सूची

punjab residents DEPORTEEच्

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch