अमन अरोड़ा की भाज़पा को चेतावनी, ना करवाएं नेताओं से झूठी ब्यानबाज़ी

by | Oct 25, 2024 | National

Oct 25, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की मंडियों में धान की खरीदारी में हो रही दिक्कतों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब भाजपा के नेता किसानों और आढ़तियों को गुमराह करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा नेता अपनी गलती पंजाब सरकार के उपर थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दस सीटें हारने का बदला नहीं ले रहें, भाजपा लोकसभा में जीरो सीट आने और किसान आंदोलन का बदला पंजाब के किसानों और आढ़तियों से ले रही है। हमारी तो पंजाब में सरकार है। हमें लोगों ने ऐतिहासिक बहुमत देकर चुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चे-बच्चे को पता है भाजपा की मानसिकता पंजाब के प्रति कितनी गंदी है।

अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 43 हजार करोड़ की सीसीएल लिमिट तो जारी कर दी, लेकिन भाजपा नेताओं तो पता होना चाहिए कि अनाज का असली मालिक केंद्र सरकार है। अनाज भंडारण से संबंधित सारे फैसले केन्द्र सरकार के लागू होते हैं। जब मालिक केंद्र सरकार है तो उसकी अपनी संस्था एफसीआई अपने सिंगल कस्टडी में अनाज क्यों नहीं रख रही?

फिर भी अगर केंद्र सरकार चाहती है कि पंजाब सरकार अनाज को अपने सिंगल कस्टडी में रखे तो वह हमें एफिडेविट दे कि रखरखाव की प्रक्रिया में और वजन व क्वालिटी से संबंधित किसी भी तरह का नुक़सान पंजाब सरकार और शेलर मालिकों को नहीं उठाना पड़ेगा। नुकसान की भरपाई केन्द्र सरकार करेगा।

भाजपा नेता के मिलिंग पॉलिसी वाले बयान पर अरोड़ा ने सवाल करते हुए कहा कि जनवरी में वह पॉलिसी आई और उसमें 150 मिट्रिक टन अनाज हर महीने उठाने का जिक्र है। उस हिसाब से एफसीआई को अभी तक करीब 150 लाख मिट्रिक टन चावल उठा लेने चाहिए थे, फिर धीमी लिफ्टिंग क्यों की गई?

आप नेता ने भाजपा नेताओं को झूठी बयानबाजी न करने की सलाह दी और कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केन्द्र सरकार से इस मसले का समाधान करने को कहें ताकि किसानों की दिक्कतें जल्द दूर हो। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा नेता अपनी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch