
पंजाब के DGP जोकि इस समय पंजाब सरकार के दिशा निर्देष पर पंजाब में कानून व्यवस्था और अमन शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हुए है, व इसके साथ ही पंजाब की पुलिस का लोगों के साथ व्यवहार कैसा हो रहा है उसकी जांच करने के लिए आज़ अचानक से कुछ देर पहले पंजाब के DGP गौरव यादव जालंधर पहुंचे।
जिसके बाद उन्होंने थाना रामामंडी में पहुंच कर अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है। बताया ज़ा रहा है कि इस दौरान DGP गौरव यादव करीब आधा घंटा थाने में रूके और थाने में हो रहे कामों के बारे में जायज़ा लिया।








