वीरवार को पूरे भारत के साथ साथ कपूरथला में विश्व योग दिवस पूरी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंची बावा लालवानी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एकता धवन ने संबोधन करते हुए कहा कि योग से ज्ञान और विज्ञान अब कदम से कदम मिला कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। सही अर्थों में मानव सेवा ही योग का मूल संदेश भी है। हमें अच्छी आदतों से, अच्छे व्यवहार से, अच्छी जीवन-शैली से जोड़ना भी योग का काम हैं।उन्होंने कहा कि यह चौथा योग दिवस है लेकिन लगता नही है कि यह दिन मनाते हुए हमें सिर्फ चार साल हुए है क्योंकि योग और ध्यान हमारे जिंदगियों में रच बस गए हैं। इस योग दिवस के दौरान खास बात यह थी कि आर्ट ऑफ़ लिविंग पंजाब की योग निदेशक किरण सोखी ने अलग अंदाज में ढोल की थाप पर योग करवाकर साधकों को योग की महत्ता से रूबरू करवाया। इस मौके पर शिवरतन, वरिंदर शर्मा, अमन, पल्ल्वी, विक्रांत गुप्ता, प्रभलीन सरना, गौरव लूथरा, ज्योति कुमरा, दीपक गुप्ता, अनुज आनंद, रमा बिंद्रा, संजय और सचिन अरोड़ा उपस्थित थे.
जालंधर में पुलिस-शूटर मुठभेड़: फगवाड़ा फायरिंग केस का आरोपी घायल
पंजाब के जालंधर जिले के जमशेर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और एक वांछित शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, फगवाड़ा स्थित सुधीर स्वीट्स पर हाल ही में हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी कुलबंत सिंह उर्फ गोपा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। पुलिस...








