
आम आदमी पार्टी के वर्करों के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है कारण कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केज़रीवाल को शुक्रवार की देर शाम को जमानत मिल गई है।
गौर हो कि दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल को ये जमानत 1 लाख रुपये के बेल बांड पर मिली है।
क्या बोले पंजाब के मुख्यमंत्री
दिल्ली के सीएम अरविंद केज़रीवाल को मिली जमानत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने X हैंडल पर टवीट करते हुए लिखा है अदालत पर भरोसा है अरविंद केज़रीवाल को जमानत, सत्य की ज़ीत








