आप नेताओं में लगातार जोश भर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | Jun 11, 2024 | Political

Jun 11, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में लोकसभा चुनाव एवं क्षेत्र के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

मीटिंग में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार और उस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्टी के सभी विधायक, पार्टी पदाधिकारी और चेयरमैन मौजूद रहें। अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में पार्टी चुनाव भले ही हार गई हो लेकिन दोनों लोकसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री मान ने पार्टी नेताओं और विधायकों से क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर खास ध्यान देने की अपील की और जमीनी स्तर पर काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। 

मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी और तस्वीरें साझा की और कहा कि पार्टी नेताओं व विधायकों के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों को लेकर एक-एक कर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार संहिता के कारण रूके हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की और उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 से 17 मार्च तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 से 17 मार्च तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च के बीच पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान राज्य के कई जिलों...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहें, प्रशासन ने दी सफाई

पश्चिम एशिया तनाव के बीच जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहें, प्रशासन ने दी सफाई

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बन रही अनिश्चितता के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव की...

कनाडा में पंजाबी युवक ‘वांटेड’, नकली वकील बनकर वीजा के नाम पर की लाखों की ठगी

कनाडा में पंजाबी युवक ‘वांटेड’, नकली वकील बनकर वीजा के नाम पर की लाखों की ठगी

कनाडा के ओंटारियो प्रांत से वीजा फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंजाबी मूल के एक सिख युवक को नकली इमिग्रेशन वकील बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ‘वांटेड’ घोषित कर दिया है। आरोपी की पहचान हरशरण सिंह अहलूवालिया (34) के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार...

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch