‘आप’ ने की मान सरकार के कामों की तारीफ, कहा – आम आदमी क्लीनिक से पंजाब में सेहत क्रांति आई

by | Sep 24, 2024 | Political

Sep 24, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और सीनियर प्रवक्ता नील गर्ग ने मान सरकार के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि 16 मार्च 2022( जिस दिन भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी) का दिन पंजाब के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

मंगलवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए नील गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के सत्ता में आने के बाद लगभग हर दिन नौजवानों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। आम लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है।किसानों ने सपने में भी  नहीं सोचा होगा कि सभी खेतों में नहरों का पानी पहुंच सकता है, लेकिन आज यह हकीकत में बदल गया है।

वहीं आम आदमी क्लीनिक से पंजाब में सेहत क्रांति आई। पंजाब के विभिन्न जगहों पर 872 ऐसे क्लीनिक खुले जहां रोज करीब 60 हजार लोग अपना ईलाज करवा रहे हैं। कल ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि पहले जो डिस्पेंसरी थी वह सिर्फ नाम की ही थी। वहां ईलाज की कोई सुविधा नहीं थी।

आम आदमी क्लीनिकों के कारण अब जिला अस्पतालों और अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में लोगों की भीड़ कम हुई जिसके कारण अब वहां भी लोगों का पहले से बेहतर ईलाज हो रहा है क्योंकि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का समय अब खांसी बुखार जैसी छोटी बिमारियों पर खर्च नहीं होता। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले एक इंटरनेशनल सर्वे में 85 देशों में पंजाब नंबर -1 आया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक की बदौलत पिछले दो साल में पंजाब की जनता के करीब 1030 करोड़ रुपए की बचत हुई क्योंकि इन क्लीनिकों में 80 तरह की दवाइयां और 38 तरह के टेस्ट फ्री होते हैं। आम आदमी क्लिनिकों से सिर्फ मुफ्त सेहत सुविधाएं ही नहीं मिली, इससे हजारों की संख्या में रोजगार भी पैदा हुए। इन क्लीनिकों में मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ की भर्ती की गई।

नील गर्ग ने पंजाब के लोगों से आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठाने और केन्द्र सरकार से पंजाब के नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे जारी करने की अपील की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से कहा कि आपके हलके में भी आम आदमी क्लीनिक है, आप भी कभी वहां जाएं और देखें कि आप सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा सरकार से सवाल करते हैं लेकिन जब हम उनको जवाब देते हैं, फिर वह कुछ नहीं बोलते। कल भी उन्होंने हमें कोई रिप्लाई नहीं दिया।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch