दलजीत राजू फायरिंग केस: AAP नेता के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 5 करोड़ की फिरौती पर्ची से हड़कंप

by | Nov 27, 2025 | Crime

Nov 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में गैंगस्टर एक्टिविटी एक बार फिर चर्चाओं में है। ख़बर पंजाब के फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड से है जहां पर  आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर देर रात दो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी 5 करोड़ रुपये की फिरौती संबंधी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।

घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब बदमाशों ने 45 बोर की पिस्टल से लगभग 20 से 25 राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में सहम गए। मौके से सभी कारतूसों के खोल बरामद कर लिए गए हैं। पूरी वारदात घर के CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर मैगजीन बदलते हुए लगातार फायरिंग करते दिख रहे हैं। फरार होते समय उन्होंने “राजा काला गैंग – 5 करोड़” लिखी चार पर्चियां भी फेंकीं।

सूचना मिलते ही SHO सदर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। एसपी फगवाड़ा ने मामले की गंभीरता देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।

कौन हैं दलजीत राजू?
दलजीत राजू फगवाड़ा के जाने-माने राजनीतिक चेहरे हैं। वे पहले कांग्रेस में जिला कपूरथला के प्रधान रह चुके हैं। बाद में AAP में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान व सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के करीबी माने जाते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch