
पंजाब की राजनीति में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ जब आम आदमी पार्टी (AAP) के घनौर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक नया वीडियो जारी किया।
इस वीडियो में पठानमाजरा ने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा को हरियाणा से गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि पठानमाजरा पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। साल 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उनका नाम एक कथित अश्लील वीडियो वायरल मामले में भी सामने आ चुका है।









