‘आप’ सरकार ने तरनतारन के गांवों के विकास के लिए जारी किए 28.4 करोड़ रुपये

by | Oct 29, 2025 | Political

Oct 29, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब की भगवंत मान सरकार सीमावर्ती जिलों के सर्वांगीण विकास के मिशन पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में, आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जानकारी दी कि सरकार ने तरनतारन जिले के गांवों के विकास के लिए 28.4 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

संधू ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत तरनतारन को ‘ओडीएफ प्लस’ (Open Defecation Free Plus) मॉडल जिले में बदलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 118 गांवों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Liquid Waste Management) के कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि 70 अन्य परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है।

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि,

“पिछली सरकारों ने सीमावर्ती जिले तरनतारन को विकास की दौड़ में पीछे छोड़ दिया था। लेकिन ‘आप’ सरकार ने गांवों की सूरत बदलने के लिए करोड़ों रुपये जारी कर यह साबित किया है कि हमारी प्राथमिकता केवल और केवल जनता का विकास है।”

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 572 ग्राम पंचायतों और ग्राम पंचायत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता समितियों के खातों में 2,838.57 लाख रुपये की राशि सीधी ट्रांसफर की गई है, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की धन की कमी न रहे।

संधू ने यह भी बताया कि तरनतारन जिला वर्ष 2018 में ओपन डिफेक्शन फ्री (ODF) घोषित हुआ था, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब भगवंत मान सरकार ने इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, नालियों के निर्माण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांवों में थापर मॉडल, सीचेवाल मॉडल और सोक पिट सिस्टम लागू किए जा रहे हैं।

“ये सिर्फ योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर हो रहा असली विकास है, जो तरनतारन की तस्वीर बदल देगा,” — हरमीत सिंह संधू ने कहा।

संधू ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सीमावर्ती जिलों के सतत विकास और स्वच्छ वातावरण के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। मौजूदा हालात और संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुला...

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आज Jalandhar में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे Shri Devi Talab Mandir से शुरू होकर...

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल हमले की खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी...

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

पंजाब की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फरार चल रहे थे और आखिरकार पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश से पकड़ लिया। गिरफ्तारी...

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल— 🔮 मेष राशि (Aries) आज का दिन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch