पंजाब का सांप्रदायिक सौहार्द अटूट, फूट डालने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे

by | Apr 6, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू के डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए घटिया बयान की कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर ने सख्त निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सांप्रदायिक सौहार्द बेहद मजबूत है। यहां फूट डालने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे।

रविवार को पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ बलजीत कौर ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू ने सिख धर्म की आड़ में बहुत घिनौना बयान दिया है। उसके बयान से पता चलता है कि उसे सिख धर्म और डॉ अंबेडकर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमारे गुरुओं ने सभी लोगों को एक समान माना है और सिख धर्म में पाठ करने के बाद हमेशा सभी के भले की अरदास की जाती हैं। गुरु गोविंद सिंह जी ने दलित भाईचारे के लोगों को ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ कहा था। सिख धर्म के पांच प्यारे भी इसी तरह का एक उदाहरण है। वहीं गुरु तेग बहादुर जी को हिंद का चादर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्म के लोगों के लिए आवाज उठाई और लड़ाई लड़ी।”

खुद डॉ अंबेडकर भी सिख धर्म से काफी प्रभावित थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज के दबे-कुचले लोगों को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए भी संविधान में विशेष प्रावधान किए। डॉ अंबेडकर सिर्फ दलितों के नहीं, वह हर वर्ग के हैं। ऐसे महान व्यक्ति के प्रति इस तरह की घटिया टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि गुरपतवंत पन्नू बोल रहा है कि मैं बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियों को तोडूंगा, मैं उससे कहना चाहती हूं कि डॉ अंबेडकर की मूर्ति सिर्फ पंजाब या भारत में ही नहीं है बल्कि कनाडा, अमेरिका, जापान समेत कई देशों में हैं। तुम कहां कहां उनकी मूर्तियों को तोड़ोगे।

दरअसल गुरपतवंत पन्नू ऐसे बयान देकर सिर्फ पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वह पंजाब के लोगों के मन में नफरत भरने का काम कर रहा है, लेकिन यहां का आपसी भाईचारा कभी टूट नहीं सकता क्योंकि पंजाब के हिंदू, सिख, मुसलमान, ईसाई हमेशा से इकट्ठे रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की बात करने वालों को हमारा संदेश है कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ उनकी मूर्तियों की रखवाली करेगी बल्कि उनके विचारों की भी रखवाली करेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch