बीसी विंग दोआबा के नवनियुक्त इंचार्ज दलजीत राजू ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

by | Jan 28, 2026 | News

Jan 28, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के बीसी विंग, दोआबा जोन के नवनियुक्त इंचार्ज एवं प्रदेश सचिव दलजीत राजू ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दलजीत राजू ने उन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

मुलाकात के दौरान दलजीत राजू ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह भेंट केवल आभार व्यक्त करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोआबा जोन में बीसी विंग को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया गया।

दलजीत राजू ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसी विंग के पंजाब प्रधान सुखजीत सिंह ढिल्लों, दोआबा जोन इंचार्ज नयन छाबड़ा, संदीप सैणी, यूथ इंचार्ज रोबी कंग और कपूरथला जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना के सहयोग से दोआबा की सभी सीटों पर पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए लगातार मेहनत की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद बनाए रखेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch