
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले और वह 10,637 वोटों की बढ़त से विजेता रहे।
इस जीत पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा जी की जीत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की जनहितैषी नीतियों की जीत है।








