आज़ पंजाब बंद के बीच खुली रहेंगी यह दुकानें

by | Dec 30, 2024 | States

Dec 30, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

किसानों की ओर से 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद के तहत सड़कों, रेलवे, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस बंद का मकसद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो इस समय आमरण अनशन पर हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद की अपील की है।

पंजाब व्यापार मंडल  ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि बाजार बंद नहीं होंगे। मंडल का कहना है कि बार-बार बंद की घोषणा से राज्य की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है। पंजाब व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल बरनाला के अध्यक्ष अनिल बांसल नाना ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भी बाजार बंद करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि बार-बार बंद की घोषणा से राज्य की आर्थिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं।

उन्होंने कहा, “पंजाब पहले ही आतंकवाद, महामारी और आर्थिक संकट का सामना कर चुका है। अब जब कारोबार पटरी पर लौट रहा है तो बार-बार बंद की घोषणा अस्वीकार्य है। किसानों की ओर से आज पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन, दुकानें, दफ्तर आदि बंद रखने के साथ ही यातायात भी बंद रखने का ऐलान किया गया है।आज दिन निकलते ही इसका असर दिखना शुरू हो गया है। आज सुबह पटियाला और टांडा में सब्जी मंडी बंद रही। इसके साथ ही पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन करते आवाजाही बंद कर दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch