
इस समय की बड़ी खबर उन लोगों के लिए है जो अपना पास्पोर्ट बनवाना चाहते है क्योंकि आज़ से पास्पोर्ट बनाने की सेवा बंद कर दी गई है।
आपकों बतां दें कि पांच दिन के लिए यह सेवा बंद कर दी गई है जिसके चलते 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट बनाने का काम नहीं होगा। देशभर के पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट विभाग के पोर्टल बंद रहेंगे। तकनीकी रखरखाव के कारण यह सुविधा 5 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यह जानकारी पासपोर्ट विभाग ने दी है।








