पंजाब के इस कांग्रेसी विधायक सहित 150 लोगों पर मामला दर्ज

by | Apr 29, 2025 | Crime

Apr 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भोगपुर शहर में स्थित सहकारी चीनी मिल भोगपुर में लगाए जा रहे बायो सी.एन.जी. प्लाट का मामला एक बार फिर गर्माता नजर आ रहा है। बीते दिनों नेशनल हाईवे पर भोगपुर शहर में स्थित आदमपुर टी-प्वाइंट पर भोगपुर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सहित 100-150 के करीब व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस धरने में कांग्रेस, समाजसेवी संगठन, भोगपुर मार्केट एसोसिएशन और विभिन्न किसान संगठनों ने भाग लिया था।

 

इस मामले में जसवंत कुमार पुत्र सुरिंदर प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने सुखविंदर सिंह कोटली विधायक आदमपुर हलका, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला निवासी भोगपुर, विशाल बहल निवासी भोगपुर, चरणजीत सिंह निवासी डल्ला, गुरदीप सिंह निवासी गांव चक झंडू, लवदीप सिंह उर्फ ​​लक्की निवासी मोगा, अमृतपाल सिंह निवासी खरलकलां, राकेश कुमार बग्गा निवासी भोगपुर, सीतल सिंह निवासी भोगपुर, सूबेदार सुरजीत सिंह, राहुल निवासी भोगपुर, मंजीत सिंह निवासी भोगपुर, मोनू निवासी भोगपुर, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी निवासी भोगपुर, अरविंदर सिंह झामट, नरिंदर कुमार उर्फ ​​निंदी निवासी मोगा, अमित अरोड़ा निवासी भोगपुर, फौजी निवासी भोगपुर, रणजीत सिंह निवासी मनकराई, जतिंदर सिंह निवासी भोगपुर और 100-150 अन्य लोगों के खिलाफ भोगपुर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch