अबोहर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; बच्चों की छुट्टी

by | Jul 29, 2026 | Crime

Jul 29, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार सुबह फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित कई नामी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार असम्पशन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को सुबह लगभग 8:51 बजे धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में कथित तौर पर दोपहर 1:30 बजे विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तत्काल अभिभावकों को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। छात्रों को सुरक्षित तरीके से घर भेजा गया, जबकि स्कूल परिसरों को खाली कराकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी स्कूलों की गहन जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंजाब के जालंधर, अमृतसर, मोगा, मोहाली और चंडीगढ़ सहित कई शहरों के स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी स्थित माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी-करप्शन एक्शन के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर मिली...

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश (Gazetted Holiday) घोषित किया है। यह अवकाश महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (Corporations), सरकारी एवं...

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की लोकप्रिय राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने 1000 दिनों से अधिक का सफल सफर पूरा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में कंपनी ने दावा किया कि अब तक 16 लाख से अधिक विजेताओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch