NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में मचे भारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने एक भावुक पत्र साझा करते हुए अपने पद छोड़ने के पीछे की वजहों का विस्तार से उल्लेख किया। पत्र में उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया है।
गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई शहरों में छात्र संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को इस पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सरकार की ओर से स्थिति को संभालने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय की कमान किसे सौंपती है और NEET-UG विवाद को सुलझाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।











