कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

by | Jul 24, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दमनप्रीत करीब 5 वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी, जिसके लिए परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं नौकरी कर रही थी।

घर से बेहोशी की हालत में मिली थी युवती

एडमिंटन पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से इमरजेंसी कॉल मिली थी। पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे तो दमनप्रीत बेहोश अवस्था में मिली। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

मामले की जांच के दौरान 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दमनप्रीत की मौत गला घोंटने (Strangulation) से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी।

लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज

जांच के बाद 22 जुलाई को पुलिस ने दमनप्रीत के 22 वर्षीय लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर (Second-Degree Murder) का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू हिंसा (Domestic Violence) से जुड़ा प्रतीत होता है और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए परिवार ने मांगी मदद

दमनप्रीत की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने उसके पार्थिव शरीर को भारत लाने और अंतिम संस्कार के लिए सहायता की अपील की है। इसके लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान भी शुरू किया गया है।

परिजनों का कहना है कि अब तक उन्हें भारतीय दूतावास या सरकार की ओर से कोई ठोस आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मॉडिफाई करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक की महिंद्रा थार का चौड़े (ओवरसाइज) टायर लगवाने के कारण चालान किया गया है। पुलिस ने वाहन मॉडिफिकेशन के उल्लंघन में...

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch